बुधवार, 13 नवंबर 2019

14 November 2019


My Dear Beloved ,
पहली बात तो ये कि तुम्हारा मेरा साथ यही तक नही है,  बहुत पहले से था और हमेशा रहेगा....ये बात तुम्हे भी पता है इसलिए तुमने ‘शायद‘ कहा है। सीधी सी बात है यार कि तुम अकेले कैसे कोई निर्णय ले सकती हो? तुम्हे बात नही करनी मत करो लेकिन साथ खतम करने की बात तुम कैसे एकतरफा कर सकती हो?
दूसरी बात कि तुमने ये कैसे सोच लिया कि मै तुमसे बात ना करके खुश हूं या  तुमसे बात नही करना चाहता? मै जितना तुम्हारे बारे मे सोचता हूं या याद करता हंू वो अपने आप मे एक विश्वास है कि मै तुम्हे कितना चाहता हूं। और वो चाहत किसी मिलने, बात करने या शारीरिक संबंधो की मोहताज नही है। मैने तुम्हे पसंद किया अपने प्यार करने के लिये और मै जब तक चाहूंगा तुम्हे प्यार करता रहूंगा। तुम कौन होती हो साथ खतम करने वाली! तुम्हारी शादी किसी भी तरह मेरे प्यार को कम नही कर सकती ये तुम लिख करके रख लो।
 हर बार अगर बात बन्द होती है तो वो तुम्हारी तरफ से होती है। मै तुम्हे किसी भी तरह से परेशान करता हूं क्या जो तुम ऐसा करने लगती हो? मैने कभी भी ऐसा किया है तो मुझे बताओ आज तक। कभी तुम्हे मैसेज करके कहा कि अब कभी फोन न करना! लेकिन तुम पहली बार ऐसा नही कर रही हो। मै कितना कोआपरेट  करता हूं तुम्हे, जो कहती हो उतना ही करता हूं, जैसे कहती हो वैसे करता हूं, तो फिर ये सब करके मेरी परीक्षा बार-बार क्यों लेती हो? क्या तुम इस बात से नाराज हो कि हमारी शादी नही हो पायी इसके लिये मै जिम्मेदार हँू। या कोई अन्य वजह, जो भी है  स्पष्ट कर दो यार
तुमने लिखा है कि मै तुमसे दूर भी हूं और खुश भी! इतनी बड़ी बात कहने से पहले एक बार सोच तो लिया होता। तुमसे दूर रहके मै खुश होना भी चाहूं तो भी नही हो सकता क्योंकि जो खुशी मै तुमसे शेयर नही कर सकता वो मेरे लिए कोई मायने नही रखती। मै तुम्हारे लिये सब कुछ स्वीकार कर लेता हूं भले ही उस बात से मुझे कितना ही कष्ट क्यों न पहुंचे। लेकिन तुम दोनो दिमाग से सोचकर भी ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होने देती हो।
अगर तुम मानती हो कि पति-पत्नी के अलावा भी इस संसार मे रिश्ते है, उनके मायने है, उनमे भी निस्वार्थ प्रेम होता है और वे भी अन्य  रिश्तों की तरह ही आवश्यक है तो इतना समझ लो कि तुमने बात न करके गलत किया है। क्योंकि मैने कभी तुम पर कोई बात इम्पोज नही की। एक अच्छे  Beloved की तरह हर तरह से तुम्हे प्रसन्न करने मे लगा रहता हँू भले ही उसके लिये खुद कितनी बार साॅरी बोलना पड़े, पर तुम्हारे लिये कुछ भी करना अच्छा लगता है जिससे तुम खुश होती हो। तुम्हारी हंसी सबसे अलग है और वो सुनना कितना अच्छा लगता है ये एहसास ही अपने आप में सुखद अनुभूति है।
तुमसे जु़ड़ी हर चीज मे मै पर्सनली इंटरेस्ट लेता हँू चाहे वह तुम्हारी दैनिक दिनचर्या हो या तुमसे जुड़ी कोई बात या तुमसे सम्पर्क मे आने वाला कोई अन्य व्यक्ति। चाहे डाक्टर साहब हो या तुम्हारा आटो ड्राइवर या तुम्हारे स्कूल का शिक्षा मित्र या फिर किसी पार्टी मे तुम्हे लाइन मारने वाला कोई अन्य व्यक्ति मुझसे सबसे जलन होती है क्योकि ये सब तुम्हारा साथ पाते है लेकिन मै  नही। फिर भी मै तुमसे जुड़े हर व्यक्ति के बारे मे जानकारी लेता हूं क्योेंकि मुझे तुमसे मतलब है। कान्हा हो या मम्मी पापा सब मेरे लिये प्रिय है क्योंकि तुम इन सबसे प्यार करती हो।
रही बात मेरी शादी की न डाली तो अगर तुम ये सब केवल इसलिये कर रही हो मै शादी कर लूँ तो इतना समझ लो कि बहुत गलत नीति अपनायी हो। और तुम मेरे उपर ज्यादा दबाव डालोगी न तो मै शादी करूंगा ही नही ।
और लास्ट मे मै बस इतना कहना चाहूंगा कि हां मै तुम्हारे बिना नही रह सकता और न रहना चाहता हूं , न कभी कोशिस ही करके देखी है क्योंकि ये पाॅसिबल नही है मेरे लिये किसी भी तरह से । और जो तुम मुझसे बात नही करती हो न बहुत गलत की हो डाली, इसके लिये तुम्हारे पास कोई excuse  नही है, कम से कम लोग त्याेहार के दिन सारे  िगले  िशकवे भूल कर एक दूसरे से बात करते है, ले िकन तुमने दीपावली पर भी बात करना उ िचत नही समझा, एक मैसेज तो कर ही सकती थी॥ 
कुछ कहना हो तो कमेंट बाक्स मे  िलख सकती हो, मेरे पास पहुंच जायेगा ॥ यह पूरी तरह से पासवर्ड प्राेटेक्टेड है॥  िकसी अन्य को नही  िदखेगा